logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Buldhana

Buldhana: मोताळा में किसान की कपास की ढेरी में लगाई आग, 47 क्विंटल कपास जलकर राख; 7 लाख का नुकसान


बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मोताळा तहसील में अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसान की कपास की ढेरी में आग लगाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस आगजनी में किसान उज्ज्वल दिगंबर भंगाळे के खेत में रखा 47 क्विंटल कपास और खेती में इस्तेमाल होने वाला सामान जलकर राख हो गया। घटना में करीब 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

यह घटना मोताळा तहसील के पुन्हई-हनवतखेड क्षेत्र की है। किसान उज्ज्वल भंगाळे ने सालभर मेहनत कर कपास की फसल तैयार की थी, लेकिन अज्ञात व्यक्ति की इस हरकत से उनकी पूरी मेहनत आग में जलकर राख हो गई। इस घटना के बाद किसान पर बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। किसान उज्ज्वल भंगाळे ने आरोपी की तलाश कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही प्रशासन से नुकसान का पंचनामा कराकर शासन की ओर से आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है।