logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब ई-रिक्शा निर्माण के भी तय होंगे सुरक्षा मानक, ई-रिक्शा के लिए भारत NCAP जैसी व्यवस्था की तैयारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

गंगा-जमुना में लकड़गंज पुलिस का बड़ा एक्शन! छह महिलाएं हिरासत में, ऑटो चालकों पर भी FIR; अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप!


नागपुर: नागपुर के चर्चित गंगा-जमुना इलाके में एक बार फिर लकड़गंज पुलिस ने जोरदार एक्शन लिया है।  अचानक पुलिस की विशेष टीम ने इलाके में दस्तक दी और देखते ही देखते हड़कंप मच गया। सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील इशारे कर ग्राहकों को आकर्षित करने के आरोप में छह महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की अचानक कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई बारबालाएं इधर से उधर भागती नजर आईं। इतना ही नहीं, सड़क पर बेतरतीब तरीके से ऑटो खड़े कर यातायात बाधित करने वाले चालकों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है।

दरअसल,  लकड़गंज पुलिस ने गंगा-जमुना के सीमेंट रोड और आसपास के अंदरूनी इलाकों में विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई में महिला पुलिसकर्मियों की टीम भी शामिल थी। सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हावभाव और इशारे कर ग्राहकों को आकर्षित करने के आरोप में छह महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार प्रतिबंधक कानून यानी PITA एक्ट  के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। वहीं, गंगा-जमुना सीमेंट रोड पर सड़क किनारे अनधिकृत रूप से ऑटो खड़े कर यातायात में बाधा डालने वाले चालकों को भी पुलिस ने नहीं बख्शा। ऐसे मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं।

इस तरह पुलिस की इस विशेष मुहिम में कुल पांच मामले दर्ज किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकुंद कवाडे के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में महिला पुलिसकर्मियों समेत विशेष पुलिस टीम ने हिस्सा लिया। पुलिस का साफ संदेश है कि गंगा-जमुना इलाके में अनैतिक गतिविधियों, सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले गैरकानूनी कृत्यों और यातायात में बाधा डालने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अब देखना होगा कि पुलिस की इस कार्रवाई का इलाके में कितना असर दिखाई देता है।