logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: मेयो अस्पताल में इलाज को लेकर डॉक्टर और मरीज के परिजनों में मारपीट, रेजिडेंट डॉक्टर को बेड पर पटककर पीटा


नागपुर: नागपुर के मेयो अस्पताल में इलाज को प्राथमिकता देने को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि पुलिसकर्मी रणजीत जाधव और उनके बेटे ने रेजिडेंट डॉक्टर को बेड पर पटककर मारपीट की। घटना 4 नवंबर को अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में हुई। मामले में डॉक्टर और पुलिसकर्मी, दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस FIR दर्ज की गई है। वहीं, घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

गंभीर मरीज को प्राथमिकता देने पर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, रणजीत जाधव अपने 20 वर्षीय बेटे वेदांत को लेकर मेयो अस्पताल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी साफ करते समय वेदांत की उंगली गाड़ी की चेन में फंस गई थी, जिससे उसकी उंगली के दो टुकड़े हो गए। शुरुआत में उसे मानकापुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से आगे के उपचार के लिए मेयो अस्पताल रेफर किया गया।

मेयो में जनरल सर्जरी विभाग के प्रथम वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर ने वेदांत की जांच कर घायल उंगली का एक्स-रे कराने की सलाह दी। इसी दौरान अस्पताल में एक अन्य गंभीर मरीज पहुंच गया, जिसके उपचार के लिए डॉक्टर वहां चले गए। इसी बात को लेकर रणजीत जाधव और उनके बेटे ने नाराजगी जताई और पहले अपने बेटे का इलाज करने की मांग की। आपातकालीन विभाग में गंभीर मरीज को प्राथमिकता देने की बात पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

डॉक्टर को बेड पर गिराकर मारपीट का आरोप
रेजिडेंट डॉक्टर की शिकायत के मुताबिक, रणजीत जाधव और उनके बेटे वेदांत ने उन्हें पकड़कर बेड पर गिरा दिया। इसके बाद नाखूनों से खरोंचने और छाती पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। डॉक्टर ने शिकायत में जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही है।

दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस FIR
घटना के बाद रणजीत जाधव की ओर से भी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर तहसील पुलिस ने डॉक्टर और पुलिसकर्मी के खिलाफ परस्पर विरोधी मामले दर्ज किए हैं। पुलिस अब दोनों शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

MARD ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
इस घटना को लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन MARD ने नाराजगी जताई है। संगठन का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी और उनके बेटे के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के बजाय शिकायत दर्ज कराने पहुंचे डॉक्टर के खिलाफ ही गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

MARD ने डॉक्टर के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने, मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने और संबंधित पुलिसकर्मी को निलंबित करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर मेयो अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर अनिश्चितकालीन काम बंद आंदोलन शुरू करेंगे। फिलहाल तहसील पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस CCTV फुटेज और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।