logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: उपराजधानी में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने गणेशपेठ थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए MD ड्रग्स जैसी पाउडर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में करीब 7 लाख 26 हजार रुपये का माल जब्त किया है। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में ड्रग्स सप्लाई करने वाले दो अन्य तस्करों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

बीती रात क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टीम ने गणेशपेठ थाना क्षेत्र में साखले गुरुजी स्कूल के पीछे रोड पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख फैजान शेख असलम और अब्दुल अनीस के रूप में हुई है। दोनों बड़ा ताजबाग इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस की तलाशी में आरोपियों के कब्जे से करीब 7 ग्राम MD ड्रग्स जैसी पाउडर बरामद हुई, जिसकी कीमत 71 हजार  रुपये बताई गई है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन, एक मोपेड एक्टिवा और एक कार सहित कुल 7 लाख 26 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है।

जांच में इस ड्रग्स की सप्लाई करने वाले दो अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। इनकी पहचान अमन इंगले और संदीप कश्यप के रूप में हुई है। दोनों रामबाग, मैत्री बुद्ध विहार, इमामवाड़ा इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल दोनों पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

इस मामले में गणेशपेठ पुलिस थाने में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए गणेशपेठ पुलिस के हवाले किया गया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शहर में MD ड्रग्स की सप्लाई के पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है और इस नशे के कारोबार के तार किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं।