logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

गणेशपेठ के म्हाडा परिसर में निर्माणाधीन टेक्सटाइल पार्क में बड़ा हादसा, टावर क्रेन गिरा निचे; दो मजदूरों की दर्दनाक मौत


नागपुर: नागपुर के गणेशपेठ थाना क्षेत्र स्थित म्हाडा परिसर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन टेक्सटाइल पार्क और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य के दौरान एक क्रेन का ऊपरी हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, म्हाडा परिसर में टेक्सटाइल पार्क और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य जारी है। इस काम के लिए दो क्रेन लगाई गई थीं। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच एक क्रेन का लगभग 100 फीट ऊंचाई पर स्थित ऊपरी हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिरा और पास में खड़ी दूसरी क्रेन से जा टकराया।

हादसे के शुरुआती दौर में चार मजदूरों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। हालांकि, बाद में इनमें से दो मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई। अन्य दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं।

बताया जा रहा है कि इस निर्माण कार्य का ठेका म्हाडा की ओर से बी.जी. शिर्के कंस्ट्रक्शन टेक्नॉलजी प्रा लि कंपनी को दिया गया है। गनीमत रही कि क्रेन का गिरा हुआ हिस्सा और दूसरी क्रेन का कोई भी हिस्सा करीब 30 फीट दूर स्थित मुख्य सड़क तक नहीं पहुंचा। अन्यथा इस हादसे में और भी बड़ी जनहानि हो सकती थी।