logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: खेत में कपास चुनने गए किसान पर बाघ का हमला, मौके पर मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: गोरक्षक को बहाने से बुलाकर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; दोनों गुटों पर क्रॉस FIR दर्ज ⁕
  • ⁕ गणेशपेठ के म्हाडा परिसर में निर्माणाधीन टेक्सटाइल पार्क में बड़ा हादसा, टावर क्रेन गिरा निचे; दो मजदूरों की दर्दनाक मौत ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ ठाकरे गुट का वाशिम में समृद्धि हाईवे पर रास्ता रोको आंदोलन, सूखा प्रभावित किसानों के लिए 1 लाख रुपये की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: गोरक्षक को बहाने से बुलाकर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; दोनों गुटों पर क्रॉस FIR दर्ज


नागपुर: नागपुर में सोशल मीडिया पर की गई एक कमेंट का विवाद अब हिंसक झड़प में बदल गया। गोमांस और गायों से भरे वाहन की जानकारी देने का झांसा देकर एक हिंदू संगठन  के पूर्व नागपुर गोरक्षक प्रमुख को पारडी इलाके में बुलाया गया और फिर उस पर हमला कर दिया गया। इस हमले में युवक घायल हो गया। मामले में पारडी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं दोनों गुटों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे गोलू उर्फ डेंगेश्वर  शाहू को एक मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम राज बताते हुए गोमांस की बिक्री और गायों से भरे वाहन की जानकारी देने की बात कही। इसके बाद गोलू शाहू को पारडी स्थित यशोदा फरसान के पास बुलाया गया।

गोलू अपने साथी वीर अमरसिंग वर्मा के साथ मौके पर पहुंचा। वहां पहुंचे दो लोगों ने उन्हें पारडी की एक मस्जिद के पास गोमांस बिक्री होने की जानकारी दी। इसके बाद आरोपियों ने फोन कर अपने 8 से 10 साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में वहां पहुंचे लोगों ने दोनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि हमलावरों ने दोनों को गाड़ी में बैठाकर पुलिस थाने ले जाने की कोशिश की और इंस्टाग्राम पर की गई कमेंट को लेकर मामला दर्ज करने की मांग की। हालांकि, गोलू शाहू ने पुलिस को अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी दी। इसके बाद पारडी पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की।

हमले में घायल गोलू शाहू को उपचार के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि गुलाम मोहम्मद सोहेल मोहम्मद और सय्यद तौसिफ सय्यद इरफान दोनों आरोपियों को पारडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।