logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट की मतगणना से पहले विवाद, स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी डेढ़ घंटे बंद रहने का दावा ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज


अमरावती: जागिरी पूर्णिमा के अवसर पर दूध की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने अमरावती शहर में जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत रविवार दोपहर राजकमल चौक स्थित राजहंस दूध एजेंसी पर छापा मारकर 186 लीटर दूध जब्त किया गया और उसे नष्ट कर दिया गया। इस दूध की कीमत 11,532 रुपये बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने राजहंस दूध एजेंसी का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि एजेंसी में रविवार सुबह 4:30 बजे दूध पहुंचा था, लेकिन दूध के परिवहन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया। साथ ही, सुबह से दोपहर 11 बजे तक दूध को कोल्ड स्टोरेज में नहीं रखा गया था। दूध की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने के कारण अधिकारियों ने एहतियातन 186 लीटर दूध नष्ट करने की कार्रवाई की। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार दूध में मिलावट की पुष्टि नहीं हुई है।

कोजागिरी पूर्णिमा को देखते हुए प्रशासन ने शहर और जिले में दूध डेयरियों के साथ अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों की जांच शुरू की है। शनिवार को कन्हैया दूध डेयरी से 10 किलो पनीर नष्ट किया गया था। इसके अलावा, इतवारा बाजार की कुछ दुकानों की जांच के दौरान 29,980 रुपये का सामान जब्त कर नष्ट किया गया। त्योहार के दौरान दूध और अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती खपत के मद्देनजर प्रशासन मिलावट की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरत रहा है। राजहंस दूध एजेंसी पर हुई इस कार्रवाई से शहर के दूध डेयरी संचालकों में हलचल मच गई है। इस कार्रवाई में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के गजानन गोरे, अदिति देशमुख सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।