logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Yavatmal

Yavatmal: वर्ष 2018 के हत्याकांड में वर्षों से फरार आरोपी 8 साल बाद गिरफ्तार, अवधूतवाड़ी पुलिस को मिली सफलता


यवतमाल: यवतमाल जिले में वर्ष 2018 में हुए तुलसीदास हरिदास गावंडे हत्याकांड के मामले में कई वर्षों से फरार चल रहे आरोपी संजय प्रकाश चोपेरिया (51) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अवधूतवाड़ी पुलिस ने 17 अक्टूबर को यह कार्रवाई की। इस मामले में अदालत पहले ही आरोपियों को दोहरी उम्रकैद की सजा सुना चुकी है।

जानकारी के अनुसार, यह हत्याकांड यवतमाल जिले के पारवा में वर्ष 2018 में हुआ था। इस मामले में कुल 12 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। हालांकि, घटना के बाद से संजय चोपेरिया पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी और उपलब्ध जानकारी के आधार पर उसकी गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही थी।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंथा, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात और उपविभागीय पुलिस अधिकारी अमोल कोली के मार्गदर्शन में की गई। अवधूतवाड़ी पुलिस थाने के निरीक्षक अजित कदम के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस अभियान में भाग लिया। पुलिस ने कई वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की है।