logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

ट्रैफिक चालान भरने वालों को बड़ी राहत! 1 दिसंबर से लागू होगी अभय योजना, चालान की राशि पर मिलेगी 20% की छूट


नागपुर: महाराष्ट्र में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के बाद चालान भरने का इंतजार कर रहे वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने 'महाराष्ट्र ट्रैफिक पुलिस चालान अभय योजना-2026' लागू करने का फैसला किया है। इस योजना के तहत पात्र ट्रैफिक चालानों की समझौता राशि पर वाहन चालकों को 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। खास बात यह है कि यह योजना 1 दिसंबर 2026 से लागू होने जा रही है और इसका लाभ दो चरणों में दिया जाएगा।

दरअसल, महाराष्ट्र सरकार की इस अभय योजना का उद्देश्य पुराने बकाया ट्रैफिक चालानों का निपटारा करना और भविष्य में चालान की बकाया राशि बढ़ने से रोकना है।योजना के पहले चरण में 21 जनवरी 2026 से 30 नवंबर 2026 के बीच जारी किए गए पात्र चालानों पर राहत मिलेगी। जिन चालानों की राशि योजना लागू होने तक बकाया रहेगी, उनके निपटारे के लिए वाहन चालकों को कुल समझौता राशि पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

वहीं, योजना के दूसरे चरण में 1 दिसंबर 2026 से 30 नवंबर 2027 तक जारी होने वाले पात्र चालानों को शामिल किया गया है। इसके तहत वाहन चालक या पंजीकृत वाहन मालिक को चालान जारी होने की तारीख से 45 दिनों के भीतर भुगतान करना होगा। निर्धारित समयसीमा में राशि जमा करने पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

सरकार की इस पहल से जहां पुराने ट्रैफिक चालानों का बोझ कम होगा, वहीं वाहन चालकों को भी आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, यह छूट केवल योजना के तहत निर्धारित पात्र चालानों पर ही लागू होगी। इसलिए वाहन चालकों को भुगतान से पहले चालान की पात्रता और आधिकारिक नियमों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। तो अगर आपका भी ट्रैफिक चालान लंबे समय से बकाया है, तो 1 दिसंबर से शुरू हो रही इस अभय योजना के जरिए आपको राहत मिल सकती है।