logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब ई-रिक्शा निर्माण के भी तय होंगे सुरक्षा मानक, ई-रिक्शा के लिए भारत NCAP जैसी व्यवस्था की तैयारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने युवक बना चोर, साथियों के साथ मिलकर घर मालिक के घर में डाला डाका


नागपुर: नागपुर गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए पैसों की जरूरत ने एक युवक को अपराधी बना दिया! नागपुर के कळमना इलाके में एक शातिर युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर  चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी गौरव पालीवाल पहले इसी घर में किराएदार रह चुका था और उसे अच्छी तरह पता था कि परिवार कब घर से बाहर है।

यह मामला ओम नगर स्थित सिताराम किराना दुकान के पास का है। फरियादी निशांत भाटी 13 नवंबर को परिवार के साथ उज्जैन दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान 15 नवंबर की रात आरोपियों ने घर का ताला बदलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया ताकि किसी को चोरी होने की खबर ना लगे। घर की अलमारी से सोने का हार, झुमके और अन्य सामान चोरी कर आरोपी फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि आरोपियों को घर खाली होने की टिप इलाके में रहने वाले  देवेंद्र ने दी थी। इसके बाद गौरव पालीवाल ने देवेंद्र उर्फ दादू और तीसरे साथी वेदप्रकाश उर्फ छोटू के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची।

17 नवंबर को जब फरियादी घर लौटे तो बदला हुआ ताला देखकर चोरी का शक हुआ। शिकायत मिलते ही कळमना पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में रात 1 से 1:30 बजे के बीच दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने गोपनीय जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर गौरव सचिन पालीवाल  और देवेंद्र उर्फ दादू किशोरीलाल शाहू को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों ने अपने तीसरे साथी वेदप्रकाश उर्फ छोटू के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ करीब 2.50 लाख रुपये का माल बरामद किया। खास बात यह है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड वाले हैं और उनके खिलाफ  चोरी तथा जबरन चोरी के मामले दर्ज हैं। फिलहाल तीसरे आरोपी वेदप्रकाश उर्फ छोटू की तलाश जारी है।