logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: सिग्नल के पास मौत बनकर दौड़ा टाटा एस! सड़क पार कर रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम


नागपुर: नागपुर शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लकड़गंज थाना क्षेत्र के सुनील होटल चौक पर एक टाटा एस वाहन की टक्कर ने 70 वर्षीय बुजुर्ग की जान ले ली। सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को वाहन ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल मेयो अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जिंदगी की जंग में वे हार गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान शंकर श्रावणजी नगरे के रूप में हुई है।  शंकर नगरे जलाराम मंदिर में काम करते थे। काम खत्म होने के बाद वे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुनील होटल चौक पर सिग्नल के पास सड़क पार करते समय टाटा एस वाहन क्रमांक MH-49-BZ-5314 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में उन्हें मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही लकड़गंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टाटा एस चालक राजेंद्र अष्टंनकर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल लकड़गंज पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।