Nagpur: नागपुर सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली धमकी पर मचा हड़कंप
नागपुर: नागपुर सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। ई-मेल के जरिए मिली धमकी के बाद एहतियातन बम शोधक टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
नागपुर सत्र न्यायालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। एहतियातन बम शोधक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, पुलिस की जांच में कोई भी बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फिलहाल धमकी भरे ई-मेल को लेकर जांच की जा रही है।
admin
News Admin