logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नगरसेवक शुभम मोटघरे के घर फायरिंग मामले में 7 आरोपियों पर मकोका


नागपुर: अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। भांडेवाड़ी क्षेत्र के कांग्रेस नगरसेवक शुभम मोटघरे के घर पर फायरिंग करने के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मकोका यानी महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले में कथित तौर पर फल्ली गैंग की भूमिका सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त की रात  नगरसेवक शुभम मोटघरे के श्रावणनगर स्थित घर पर फायरिंग की गई थी। घटना के दौरान घर की ऊपरी मंजिल पर मौजूद मोटघरे को आवाज सुनाई दी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच में दोपहिया वाहन पर सवार दो युवक दिखाई दिए। आरोप है कि पीछे बैठे युवक ने घर की गैलरी की ओर गोली चलाई थी। 

इस मामले में भांडेवाड़ी पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। बाद में पुलिस आयुक्त के आदेश पर जांच क्राइम ब्रांच की यूनिट-5 को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में कथित तौर पर गिरोह के सरगना विशाल उर्फ फल्ली गुप्ता द्वारा अपने साथियों को फायरिंग की सुपारी देने की बात सामने आई है।

अब पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ मकोका  के तहत कार्रवाई की है। सभी सात आरोपी फिलहाल नागपुर मध्यवर्ती कारागार में बंद हैं। वहीं, गिरोह का सरगना विशाल उर्फ फल्ली गुप्ता समेत कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। नगरसेवक के घर पर फायरिंग के इस मामले में मकोका लगाए जाने से नागपुर में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज होती नजर आ रही है। अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस का ध्यान है।