logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: खेत में कपास चुनने गए किसान पर बाघ का हमला, मौके पर मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: गोरक्षक को बहाने से बुलाकर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; दोनों गुटों पर क्रॉस FIR दर्ज ⁕
  • ⁕ गणेशपेठ के म्हाडा परिसर में निर्माणाधीन टेक्सटाइल पार्क में बड़ा हादसा, टावर क्रेन गिरा निचे; दो मजदूरों की दर्दनाक मौत ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ ठाकरे गुट का वाशिम में समृद्धि हाईवे पर रास्ता रोको आंदोलन, सूखा प्रभावित किसानों के लिए 1 लाख रुपये की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: खेत में कपास चुनने गए किसान पर बाघ का हमला, मौके पर मौत


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले में बाघों के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चिमूर तहसील के गरडापार गांव में शुक्रवार (30 अक्टूबर) को एक पट्टेदार बाघ ने किसान पर हमला कर दिया। इस हमले में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सदाशिव चिरकूटा खडसंग (50 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

खेत में कपास चुनने गए थे किसान
जानकारी के अनुसार, सदाशिव खडसंग शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर से खेत में कपास चुनने के लिए निकले थे। इसी दौरान दोपहर 12 से 1 बजे के बीच गदगांव बीट के उरकुडपार क्षेत्र में कक्ष क्रमांक 380 के पास घात लगाए बैठे पट्टेदार बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वन विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और इलाके में तलाशी अभियान चलाकर किसान का शव बरामद किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चिमूर के उपजिला अस्पताल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी निशा राठौड़ सहित वन विभाग की टीम मौजूद रही। फिलहाल वन विभाग की ओर से मामले की आगे की जांच की जा रही है।

घटना के बाद ग्रामीणों में भय
दिनदहाड़े बाघ के हमले में किसान की मौत से गरडापार और आसपास के गांवों में भय का माहौल है। खेतों में काम करने जाने वाले किसानों और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों में बाघ की गतिविधियों पर निगरानी रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठने की आशंका है।