logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: नीम के पेड़ से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव, आत्महत्या की वजह अब तक अस्पष्ट


गोंदिया: जिले के मोरगांव अर्जुनी तालुका के सिरोली गांव में एक 30 वर्षीय युवक का शव उसके ही खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान अनिल पवार के रूप में हुई है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अनिल पवार शनिवार सुबह करीब 10 बजे से लापता था। काफी समय तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। इसी दौरान उसका बड़ा भाई सुनील पवार उसे खोजते हुए खेत की ओर पहुंचा। खेत के पास अनिल की कार दिखाई दी। इसके बाद जब आसपास तलाश की गई, तो अनिल का शव नीम के पेड़ से लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने के बाद संबंधित प्रशासन और पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अर्जुनी मोरगांव भेज दिया गया।

फिलहाल, अनिल पवार की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की संभावना है।