Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत
यवतमाल: वणी की ओर जाते समय एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में करीब 60 वर्षीय बाइक सवार बाला पाटील टोंगे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होटल जन्नत के सामने हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वणी की ओर जा रहे बाला पाटील टोंगे बाइक से सफर कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार बाला पाटील टोंगे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चालक का नियंत्रण छूटने के बाद कार सड़क किनारे लगे इलेक्ट्रिक पोल से जा टकराई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक मौके पर जमा हो गए। पुलिस को जानकारी दिए जाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे की सही वजह पुलिस जांच के बाद सामने आएगी।
admin
News Admin