logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Yavatmal

Yavatmal: अब्दुल कलाम लाइब्रेरी की इमारत से गिरकर सुरक्षा रक्षक की मौत, परिजनों का धरना, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप


यवतमाल: जिले के दारव्हा रोड स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वाचनालय की इमारत से गिरकर सुरक्षा रक्षक पंकज विजय तुपसुंदरे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने शव के साथ वाचनालय के सामने धरना प्रदर्शन किया और संबंधित संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, परिजनों ने युवक की मौत को लेकर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

यवतमाल के दारव्हा रोड स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में बने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वाचनालय में यह दर्दनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा रक्षक पंकज विजय तुपसुंदरे कबूतर पकड़ने के लिए वाचनालय की इमारत की छत पर गया था। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गया। घटना के बाद परिसर के नागरिकों और परिजनों ने उसे तत्काल शासकीय अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया।

परिजनों ने शव के साथ वाचनालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि विद्यार्थियों के लिए संचालित इस सार्वजनिक वाचनालय में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। यदि यहां सुरक्षा व्यवस्था होती, तो शायद इस तरह की घटना टाली जा सकती थी। वहीं, मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर संदेह भी जताया है। उनका सवाल है कि सुरक्षा रक्षक होने के बावजूद पंकज छत पर क्यों गया था और आखिर वह नीचे कैसे गिरा? परिजनों और सामाजिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

गौरतलब है कि इस वाचनालय में प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी पढ़ाई के लिए आते हैं।  ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी है? एक युवक की मौत के बाद अब वाचनालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल यवतमाल शहर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।