logo_banner
Breaking
  • ⁕ अकाल पर राजनीति कर रही महायुति सरकार, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने लगाया आरोप; सचिन वाझे की रिहाई को लेकर सरकार को घेरा ⁕
  • ⁕ नाकामी के लिए चुनाव आयोग को दोषी ठहराने की कांग्रेस की कोशिश - उइके ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

नाकामी के लिए चुनाव आयोग को दोषी ठहराने की कांग्रेस की कोशिश - उइके


यवतमाल: आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उइके ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इलेक्शन कमीशन को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामियों का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने की कोशिश कर रही है। जिला कांग्रेस ने जिला अधिकारी के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। इसी पृष्ठभूमि में, भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कांग्रेस के रुख की आलोचना की।

उइके ने कहा कि कांग्रेस अगर चुनाव जीतती है, तो कहती है कि चुनाव आयोग अच्छा है; लेकिन अगर हारती है, तो उसी आयोग पर गलत इल्जाम लगाती है। इलेक्शन कमीशन एक संवैधानिक संस्था है और उस पर आरोप लगाने के बजाय कांग्रेस को अपनी पार्टी की अंदरूनी व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।

भाजपा के पदाधिकारियों ने चुनाव प्रकिर्या को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर एतराज़ जताया और आरोप लगाया कि कमीशन को टारगेट करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।