logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: शिवसेना नेता मुकेश जीवतोडे गिरफ्तार ,पुलिस ने वरोरा स्थित निवास से हिरासत में लिया


चंद्रपुर: चंद्रपूर जिले के घुग्घुस में विधायक बच्चू कडू के नेतृत्व में हुए बिना अनुमति त्रिशूल आंदोलन के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) के चंद्रपुर-वणी-आर्णी लोकसभा संघटक मुकेश जीवतोडे को घुग्घुस पुलिस ने आज नंबर काय मंगलवार को वरोरा स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस प्रशासन और तहसीलदार के खिलाफ भड़काऊ बयान देने, धमकी देने तथा बिना अनुमति आंदोलन करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। इस गिरफ्तारी के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, इस मामले में विधायक बच्चू कडू के खिलाफ भी अपराध दर्ज होने से पुलिस की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

स्थानीय भूमिपुत्रों को वेकोलि (WCL) में 80 प्रतिशत नौकरियों में प्राथमिकता देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 18 अक्टूबर को विधायक बच्चू कडू के नेतृत्व में यवतमाल जिले के साखरा से चंद्रपुर जिले के घुग्घुस स्थित कारगिल चौक तक पैदल मार्च निकाला गया था। यहां त्रिशूल आंदोलन और सभा का आयोजन किया गया था। इस आंदोलन के लिए पुलिस या प्रशासन से कोई कानूनी अनुमति नहीं ली गई थी। इसके अलावा कारगिल चौक पर आयोजित सभा में पुलिस प्रशासन और तहसीलदार के खिलाफ भड़काऊ एवं अश्लील बयान देने तथा धमकी देने का आरोप लगाया गया था।

इस मामले में घुग्घुस पुलिस थाने में विधायक बच्चू कडू सहित मुकेश जीवतोडे रोशन राजाराम हरबडे अमोल नथ्थूजी मांढरे नथ्थू भाऊराव नवले और सतीश बीडकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 190, 191(2), 296, 223, 224 और 351(2) तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में घुग्घुस पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे मुकेश जीवतोडे को वरोरा स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया।