logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज


नागपुर/चंद्रपुर: कांग्रेस के भीतर एक बार फिर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। महाराष्ट्र कांग्रेस की सांसद प्रतिभा धनोरकर और सांसद श्याम कुमार बर्वे के बीच कथित थप्पड़कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि 1 नवंबर को राहुल गांधी की अगुवाई में आयोजित महारैली के लिए रामलीला मैदान जा रहे सांसदों की बस में बर्वे ने धनोरकर के गाल पर थप्पड़ मार दिया। इस घटना को लेकर कांग्रेस के एक धड़े में नाराजगी है। पार्टी नेताओं ने केंद्रीय आलाकमान से शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई और अनुशासनात्मक कदम उठाने की मांग की है।

रामलीला मैदान जाते समय की घटना

दरअसल, 1 नवंबर को राजधानी दिल्ली में राहुल गांधी की अगुवाई में वोट चोरी के खिलाफ बड़ी महारैली का आयोजन किया गया था। इसमें कांग्रेस के तमाम सांसद, नेता और पदाधिकारी शामिल हुए थे। महाराष्ट्र कांग्रेस के सभी सांसद भी इस महारैली में मौजूद रहे।

सभी सांसद महाराष्ट्र सदन से एक बस में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान बस में हुई एक कथित घटना का वीडियो अब सामने आया है। वायरल वीडियो में सांसद प्रतिभा धनोरकर, श्याम कुमार बर्वे और वर्षा गायकवाड़ आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

इसी बातचीत के दौरान श्याम कुमार बर्वे द्वारा प्रतिभा धनोरकर के गाल पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, उस वक्त बस में मौजूद किसी भी व्यक्ति ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वीडियो में घटना के बाद प्रतिभा धनोरकर असहज दिखाई देती हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस में नाराजगी

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के भीतर विवाद खड़ा हो गया है। एक महिला सांसद के साथ हुए इस व्यवहार से पार्टी के एक धड़े में नाराजगी है। कांग्रेस नेताओं ने इसे अनुशासनहीनता का मामला मानते हुए केंद्रीय आलाकमान से ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में संबंधित सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाने की मांग की गई है। 

थप्पड़ स्नेह, अपनत्व या विवाद

हालांकि, इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह थप्पड़ स्नेह और अपनत्व के तौर पर मारा गया था या फिर इसके पीछे कोई विवाद था? फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम पर न तो सांसद प्रतिभा धनोरकर और न ही श्याम कुमार बर्वे की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।

इस घटनाक्रम ने एक बार फिर कांग्रेस के भीतर गुटबाजी और आपसी मतभेदों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद कांग्रेस आलाकमान इस मामले में क्या रुख अपनाता है और पार्टी की ओर से कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है या नहीं।