logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

मनोज जरांगे पाटिल का CM फडणवीस पर गंभीर आरोप, बोले- मेरे खिलाफ महिलाओं की टोली तैयार की जा रही है


परभणी में मीडिया से बातचीत के दौरान जरांगे पाटिल ने मुख्यमंत्री के सामने सबूत पेश करने की बात कही। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा।

परभणी: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर सियासी चर्चा के केंद्र में आ गया है। मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनके खिलाफ महिलाओं की एक टोली तैयार की जा रही है। जरांगे ने कहा कि कुछ महिलाएं मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुकी हैं और यदि मुख्यमंत्री उनसे सबूत मांगते हैं तो वे सबूत देने के लिए तैयार हैं। परभणी में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री के OSD का भी किया जिक्र

मनोज जरांगे पाटिल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ओएसडी का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि उनके खिलाफ यह पूरा घटनाक्रम रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके विरोध में महिलाओं को खड़ा किया जा रहा है। जरांगे के इस बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

एकनाथ शिंदे पर भी साधा निशाना

जरांगे पाटिल ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना उन पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति को मराठा समाज ने सम्मान और राजनीतिक ऊंचाई दी, वही अब समाज के खिलाफ साजिश कर रहा है। जरांगे ने कहा कि उन्हें इस बात का पछतावा होने लगा है कि उन्होंने ऐसे व्यक्ति को इतना सम्मान दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह साजिश करने वाले से ज्यादा साजिश करवाने वाले को निशाना बनाएंगे।

500 करोड़ रुपये वाली कथित ऑडियो क्लिप से भी विवाद

दरअसल, करीब 15 दिन पहले मनोज जरांगे पाटिल ने एक कथित ऑडियो क्लिप सार्वजनिक की थी। इस क्लिप में कुछ लोगों के बीच बातचीत सुनाई देने का दावा किया गया था। क्लिप में एक महिला कथित तौर पर जरांगे को मैनेज करने के लिए एकनाथ शिंदे को 500 करोड़ रुपये दिए जाने की बात कहती सुनाई देती है। इस क्लिप के सामने आने के बाद भाजपा और शिंदे गुट के नेताओं के बीच भी बयानबाजी तेज हो गई थी।

मामले को लेकर शिंदे गुट के नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर जांच की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया। अब इस पूरे मामले में जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही कथित ऑडियो क्लिप और लगाए गए आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।