Nagpur: प्रभाग 38 में अमृत योजना बनी मुसीबत; बदहाल सड़क और पुल निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे नागरिक, मनपा के खिलाफ की नारेबाजी
नागपुर: नागपुर के प्रभाग 38 के दादाजीनगर, स्वस्तिक नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में अमृत योजना का काम नागरिकों के लिए मुसीबत बन गया है। एक साल पहले सीवेज लाइन के लिए खोदी गई सड़कें आज भी बदहाल हैं, तो आठ महीने पहले शुरू हुआ पुल का काम अब तक अधूरा पड़ा है। प्रशासन और ठेकेदार की इस लापरवाही से नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। नागरिकों ने प्रशासन और मनपा अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द समस्या दूर करने की मांग की।
उपराजधानी नागपुर में अमृत योजना का काम शुरू है। इसके तहत नई ड्रेनेज लाइन और पानी की लाइन डाली जा रही है। मनपा के प्रभाग 38 में भी इसका काम तेजी से शुरू है। हालांकि, नागरिकों को सुविधा देने वाला यह काम अब उनकी परेशानी का सबब बन गया है। दरअसल, बोते एक साल पहले दादाजीनगर, स्वस्तिक नगर सहित आस पास के मोहल्ले में ड्रेनेज लाइन डालने का काम शुरू हुआ था। इसके लिए बीच सडको को खोदकर लाइन डाली गई है। हालांकि, पाइप डालने के बाद ठेकेदार ने सड़क को ठीक करने के बजाय उसे ऐसे ही छोड़ दिया।
वहीं दूसरी तरफ मार्च 2026 में नाले के ऊपर बने पुल को तोड़कर नया पुल बनाने का भी काम शुरू हुआ, हालांकि, आधा पुल बनने के बाद काम रोक दिया गया और क़रीबग पांच महीने से पुल का काम बंद है। यह पुल आस पास के मोहल्ले को शहर से जोड़ने का काम करता है। वहीं पुल नहीं होने के कारण नागरिकों को दो किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है।
नागरिकों ने इसको स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो से गुहार लगाई। लेकिन इसके बावजूद स्थिति वैसे बनी हुई है। वहीं समस्या का समाधान नहीं होने पर मनपा और प्रशासन के खिलाफ नागरिकों का गुस्सा फुट पड़ा है। नागरिकों ने प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतारकर जोरदार आंदोलन किया। नागिरकों ने मनपा और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।
स्थानीय निवासी देवेंद्र परिहार और महेंद्र पावड़े ने बताया कि, समस्या को लेकर अधिकारी और महापौर नीता ठाकरे से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। महापौर ने अधिकारियो को निर्देश दिया लेकिन इसके बावजूद कोई काम नहीं हुआ। वहीं अन्य स्थानीय नागरिक वनिता साखरे ने कहा कि, सड़क नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क खुदी होने के कारण बच्चो को स्कुल जाने में काफी समस्या आती है।
admin
News Admin