logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: तहसीलदार को पुल के नीचे फेंकने की धमकी, विधायक बच्चू कडू पर मामला दर्ज


चंद्रपुर: स्थानीय भूमिपुत्रों को वेकोलि (WCL) में 80 प्रतिशत नौकरियों में प्राथमिकता देने सहित अन्य मांगों को लेकर बिना अनुमति पैदल मार्च निकालने, गैरकानूनी तरीके से भीड़ जुटाने और भाषण के दौरान पुलिस प्रशासन व तहसीलदार के खिलाफ  आपत्तिजनक और धमकी भरे बयान देने के मामले में पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक बच्चू कडू समेत छह लोगों के खिलाफ घुग्घुस पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से चंद्रपुर के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

मामले में विधायक बच्चू कडू  शिवसेना (शिंदे गुट) के चंद्रपुर-वणी-आर्णी लोकसभा क्षेत्र के संघटक मुकेश जीवतोडे , रोशन हरबडे , अमोल मांढरे , नथ्थू नवले और सतीश बीडकर के नाम शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 190, 191(2), 296, 223, 224 और 351(2) के साथ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

18 अक्टूबर को विधायक बच्चू कडू के नेतृत्व में यवतमाल जिले के साखरा से चंद्रपुर जिले के घुग्घुस स्थित कारगिल चौक तक पैदल मार्च निकाला गया था। इस दौरान 'त्रिशूल आंदोलन' भी किया गया। इस आंदोलन के लिए कोई कानूनी पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। बिना अनुमति भीड़ जुटाकर शांति भंग करने का प्रयास किए जाने का आरोप भी आयोजकों पर है 

पुलिस और प्रशासन को धमकी

कारगिल चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक बच्चू कडू ने पुलिस प्रशासन और वेकोलि प्रबंधन पर आरोप किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वेकोलि ने प्रशासन को खरीद लिया है। साथ ही, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी देने का आरोप है। भाषण के दौरान कहा कि यदि जिलाधिकारी ने तहसीलदार को भेजा, तो उसे पुल के नीचे फेंक देंगे। इन बयानों को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस बॉयज संगठन राज्यभर में करेगा आंदोलन

गणेशोत्सव से लेकर नवरात्रि तक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने दिन-रात एक कर ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाई। इसके बावजूद विधायक बच्चू कडू द्वारा पुलिसकर्मियों के खिलाफ कथित तौर पर बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवारों में नाराजगी है।

इस मामले में पुलिस बॉयज संगठन ने भी कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने राज्यभर में तीव्र आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। यह जानकारी पुलिस बॉयज संगठन के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष एवं चंद्रपुर जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर निमगडे ने ‘यूसीएन’ से बातचीत के दौरान दी।