विधान परिषद चुनाव: CM फडणवीस ने संभाली प्रचार की कमान; शिक्षक संगठनों, IT पेशेवरों और व्यापारियों से किया संवाद
नागपुर: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव (Maharashtra Legislative Council Elections) को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने प्रचार की कमान खुद संभाल ली है। रविवार को मुख्यमंत्री ने शिक्षक संगठनों, आईटी पेशेवरों और उद्योगपतियों के साथ ताबड़तोड़ संवाद बैठकें कीं। इन बैठकों के जरिए उन्होंने विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से संवाद किया और आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।
महाराष्ट्र विधान परिषद की नागपुर संभाग स्नातक सीट पर जीता हासिल करने भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा चुनाव जितने में कोई कोर कसार नहीं छोड़ना चाहती है। इसी बीच चुनाव में प्रचार की कमान कूद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने हाथों में ले ली है। इसी के तहत मुख्यमंत्री ने रविवार को आईटी पेशेवरों, शिक्षकों और उद्योगपतियों सहित व्यापारियों के साथ बैठकें की।
इस दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने सभी से बातचीत की एवं सभी की परेशानियों को सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं को समाधान करने का आश्वासन दिया और सभी से भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में मैदान करने का आवाहन किया।
पहली पसंद के वोटों पर फडणवीस का भरोसा
प्रचार कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सुधाकर कोहळे को बड़े पैमाने पर समर्थन मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में उनके उम्मीदवार को पहली पसंद के वोटों से ही जीत के लिए जरूरी कोटा हासिल हो जाएगा। फडणवीस के मुताबिक, उम्मीदवार को दूसरी पसंद के वोटों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह बयान चुनाव में भाजपा-महायुति के उम्मीदवार को लेकर उनके भरोसे को दर्शाता है।
admin
News Admin