logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिवसेना नेता की बेटी की सगाई में पहुंचे सलमान खान, शनाया-भाविक को दी बधाई; राज ठाकरे और एकनाथ शिंदे भी हुए शामिल


मुंबई: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता शनिवार, 17 अक्टूबर को शिवसेना नेता और मशहूर फैशन डिजाइनर शाइना एनसी की बेटी शनाया मुनोत की सगाई में शामिल हुए। इस खास मौके पर सलमान ने होने वाले दूल्हा-दुल्हन शनाया मुनोत और भाविक मर्चेंट के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उन्हें नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में अभिनेता का सादगी भरा अंदाज देखने को मिला।

नेवी ब्लू शर्ट और डेनिम में पहुंचे सलमान

शनाया और भाविक की सगाई का आयोजन मुंबई के नेपियन सी रोड स्थित शाइना एनसी के आवास ‘शांति बंगला’ में किया गया। नवरात्रि के उत्सवी माहौल के बीच आयोजित इस पारिवारिक समारोह में सलमान ने नेवी ब्लू शर्ट और डेनिम जींस पहनी थी। उनका यह कैजुअल लुक प्रशंसकों का ध्यान खींच रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सलमान मेहमानों का अभिवादन करते नजर आए। उन्होंने सगाई करने वाले जोड़े के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और उन्हें बधाई दी। अपने सहज व्यवहार और जाने-पहचाने ‘दबंग’ अंदाज के चलते अभिनेता समारोह के आकर्षण का केंद्र रहे।

जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत 

शाइना एनसी की बेटी की सगाई में राजनीति और मनोरंजन जगत की जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे भी इस समारोह में पहुंचे। दोनों ने शनाया और भाविक को शुभकामनाएं दीं। एक ही समारोह में बॉलीवुड और राजनीति की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी ने इस पारिवारिक आयोजन को खास बना दिया। कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं।