"शिवसेना के रेजीम को तो रोक नहीं पाए, देश की क्या करेंगे", CM देवेंद्र फडणवीस का पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर पलटवार
नागपुर: महाराष्ट्र की सियासत में ‘रिजीम चेंज’ को लेकर घमासान छिड़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मतदान और आंदोलन के अधिकारों पर खतरा पैदा होने की स्थिति में सत्ता परिवर्तन की बात कही, तो मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार करते हुए उन्हें अपनी ही पार्टी में बदलाव न रोक पाने की याद दिला दी। फडणवीस ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि भारत में बदलाव सड़कों पर नहीं, बल्कि वोट के जरिए होता है।
admin
News Admin