logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर


नागपुर: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार और एक भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में प्रमोद महाजन कौशल्य व उद्योग विकास योजना में 400 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। वडेट्टीवार ने दावा किया कि 'पुष्पांजलि फाउंडेशन' और दूसरे फर्जी संगठन, नागपुर महानगर पालिका में BJP के एक बड़े अधिकारी के आशीर्वाद से यह काम कर रहे हैं।

सरकार की इस योजना के तहत 15 से 45 साल के पढ़े-लिखे बेरोजगार लोगों को कौशल्य प्रशिक्षण दी जाती है ताकि उन्हें नौकरी मिल सके। हालांकि, वडेट्टीवार ने आरोप लगाया है कि कुछ संगठनों ने एक भी युवा को प्रशिक्षण दिए बिना फर्जी रिकॉर्ड बनाकर सरकारी पैसे का गबन किया है।

वहीं, कांग्रेस नेता के आरोप पर भाजपा नेता और राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जवाब दिया है। प्रमोद महाजन कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले के विजय वडेट्टीवार के आरोपों पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि विजय वडेट्टीवार के पास दिन भर करने के लिए कोई काम नहीं है, वह बस आरोप लगाते रहते हैं। बावनकुले ने कहा कि अगर कुछ है तो उन्हें सरकार के सामने यह मुद्दा पेश करना चाहिए। सरकार इसकी जांच करेगी और कार्रवाई करेगी।