logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: किसानों की मदद में देरी बर्दाश्त नहीं! नकली बीज कंपनियों के लाइसेंस कैंसिल करें, जिला अध्यक्ष मिलिंद बाम्बल का आक्रामक रुख


अमरावती: जिले में सूखे जैसे हालात और किसानों को हो रही परेशानियों को देखते हुए किसान मोर्चा ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। किसान मोर्चा ने मांग की है कि प्रभावित किसानों की फसलों का पंचनामा तुरंत किया जाए और नुकसान झेल रहे किसानों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, किसानों को नकली बीज बेचने वाली कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

किसान मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष मिलिंद बाम्बल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कृषि अधीक्षक राहुल सतपुते से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सूखे जैसे हालात के कारण किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में फसल नुकसान का पंचनामा समय पर होना और सरकारी मदद जल्द मिलना बेहद जरूरी है।

महाराष्ट्र में सूखे के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने किसानों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं। किसान मोर्चा का कहना है कि सरकारी योजनाओं और मुआवजे का लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए कृषि विभाग को केवल कार्यालय में बैठकर काम करने के बजाय किसानों के खेतों तक पहुंचकर तत्काल पंचनामा करना चाहिए।

किसान मोर्चा ने कहा कि सरकार किसानों को आर्थिक संकट से बाहर निकालने के लिए कर्जमाफी, नियमित कर्ज चुकाने वाले किसानों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता, सौर कृषि पंप योजना और दिवाली से पहले आर्थिक मदद जैसी योजनाओं की घोषणा कर रही है। इन योजनाओं का लाभ किसानों तक तेजी से पहुंचाने की मांग की गई है।