logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

MLC Election 2026: भाजपा ने प्रचार किया तेज, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने वाड़ी में की चुनावी सभा; कोहले को जिताने का किया आवाहन


नागपुर: महाराष्ट्र विधान परिषद की नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बीजेपी ने अपने उम्मीदवार सुधाकर कोहले के प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर जिले के वाड़ी में चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए सभा को संबोधित किया और मतदाताओं से सुधाकर कोहले को जिताने की अपील की।

नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव से जुड़ी अड़चनों को दूर करने के बाद पार्टी अब पूरी ताकत के साथ प्रचार अभियान में जुट गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को नागपुर जिले के हिंगणा विधानसभा क्षेत्र के वाड़ी परिसर में बीजेपी की सभा आयोजित की गई। इस सभा को राज्य के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने संबोधित किया।

उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सुधाकर कोहले के समर्थन में प्रचार करते हुए मतदाताओं से उन्हें विजयी बनाने का आह्वान किया। सभा के दौरान पार्टी की चुनावी रणनीति और उम्मीदवार के समर्थन में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।  इस मौके पर बीजेपी के कई नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल करने के उद्देश्य से बीजेपी अब प्रचार अभियान को गति दे रही है।