logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण पर CM फडणवीस सख्त, नागपुर अधिवेशन से पहले कार्रवाई के निर्देश; नेताओं को दी कड़ी नसीहत


पुणे/नागपुर: पुणे में अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण के खिलाफ जारी कार्रवाई की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सराहना की है। उन्होंने पुणे महानगरपालिका प्रशासन का अभिनंदन करते हुए कहा कि नियम केवल सरकारी दस्तावेजों में लिखने के लिए नहीं, बल्कि उनका पालन भी होना चाहिए। साथ ही उन्होंने नागपुर में होने वाले विधानसभा अधिवेशन से पहले प्रशासन को अवैध होर्डिंग के खिलाफ सतर्क रहने और शहर को बदसूरत होने से बचाने के निर्देश दिए।

अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग किसी भी शहर के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं। प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद इन पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। नागपुर और पुणे में भी अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच पुणे में शुरू की गई कार्रवाई की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सराहना की है। उन्होंने पुणे महानगरपालिका प्रशासन का अभिनंदन करते हुए कहा कि अवैध होर्डिंग के खिलाफ लगातार और नियमित कार्रवाई होनी चाहिए।

फडणवीस ने कहा कि शहर की सड़कों और बुनियादी सुविधाओं का उपयोग आम नागरिकों के लिए होना चाहिए। पैदल चलने वालों और वाहनों के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नियम केवल सरकारी दस्तावेजों में लिखने के लिए नहीं, बल्कि उनका पालन करने के लिए होते हैं।फडणवीस ने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा कि यदि भविष्य में उनके नाम का कोई अवैध होर्डिंग लगाया जाता है, तो प्रशासन अपनी पुरस्कारों की सूची में उनका नाम भी शामिल करे।


जनता के बीच दिखाई देना चाहिए, अवैध होर्डिंग पर नहीं
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आने वाले समय में नागपुर में विधानसभा का अधिवेशन होना है। ऐसे में नागपुर में भी अवैध होर्डिंग लगाने की होड़ शुरू हो सकती है। उन्होंने नागपुर प्रशासन से अभी से जनजागृति करने और शहर को बदसूरत होने से बचाने के लिए सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि उन्हें जनता के बीच दिखाई देना चाहिए, अवैध होर्डिंग पर नहीं।