logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

विकास परियोजनाओं में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाएगी मनपा, 30 नवंबर को 'राइजिंग नागपुर इंफ्रास्ट्रक्चर समिट; 15 से 20 हजार करोड़ निवेश की उम्मीद


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं को पीपीपी मॉडल के जरिए आगे बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए 30 नवंबर 2026 को 'राइजिंग नागपुर इंफ्रास्ट्रक्चर समिट' का आयोजन किया जाएगा। इस समिट के माध्यम से मनपा को निजी क्षेत्र की भागीदारी से शहर के विकास के लिए 15 से 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश जुटाने का अनुमान है।

उपराजधानी नागपुर तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। शहर में नई परियोजनाओं के साथ बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है। अब तक शहर का अधिकांश विकास मनपा और राज्य सरकार से मिलने वाले फंड के जरिए किया जा रहा था, लेकिन विकास परियोजनाओं में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने के लिए नागपुर महानगरपालिका ने एमआईएसआरडीसी और एनआईटी के साथ मिलकर 'राइजिंग नागपुर इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026' का आयोजन किया है।

30 नवंबर को शहर के एक पांच सितारा होटल में होने वाले इस समिट में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित राज्य सरकार के मंत्री, बड़े डेवलपर्स और निर्माण क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां शामिल होंगी।

समिट की जानकारी देते हुए महापौर नीता ठाकरे ने कहा कि शहर का समग्र विकास मनपा का लक्ष्य है। इसके लिए नागपुर सहित महाराष्ट्र और देश के प्रमुख डेवलपर्स को आमंत्रित किया गया है। आयोजन में करीब 400 से 500 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। महापौर के मुताबिक, इस समिट के जरिए शहर की विकास परियोजनाओं के लिए 15 से 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

वहीं, नागपुर मनपा ने शहर के प्रमुख बाजारों के पुनर्विकास की योजना भी तैयार की है। इसमें संतरा मार्केट, कॉटन मार्केट और नेताजी मार्केट के साथ काछीपुरा का विकास और मल्टीमॉडल स्टेशन का निर्माण शामिल है। मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने बताया कि इन परियोजनाओं के विकास में ऑरेंज स्ट्रीट को मॉडल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुनर्विकास की प्रक्रिया में मौजूदा स्टेकहोल्डर्स को भी शामिल किया जाएगा, ताकि बाजारों में कारोबार करने वाले दुकानदारों और अन्य लोगों के हितों का ध्यान रखा जा सके।