logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब ई-रिक्शा निर्माण के भी तय होंगे सुरक्षा मानक, ई-रिक्शा के लिए भारत NCAP जैसी व्यवस्था की तैयारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

पुलिस भर्ती में महिला अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, मासिक धर्म के कारण नहीं छूटेगी फिजिकल परीक्षा; गृहराज्य मंत्री कदम बोले- मिलेगा दोबारा मौका


नागपुर: पुलिस विभाग में भर्ती होने का सपना लेकर महीनों तक मैदान में पसीना बहाने वाली राज्य की हजारों युवतियों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक अहम और राहत भरा फैसला लिया है। अब पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) के दिन मासिक धर्म के कारण शारीरिक परेशानी और असहजता का सामना करने वाली महिला अभ्यर्थियों का मौका नहीं छूटेगा। ऐसी उम्मीदवारों को मेडिकल जांच के बाद 4 से 6 दिनों की विशेष समय-सीमा देकर उसी भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षा देने का दूसरा अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान यह महत्वपूर्ण जानकारी दी।

इसी भर्ती में लागू करने की तैयारी
गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने स्पष्ट किया कि शारीरिक परीक्षा के दिन महिला अभ्यर्थियों को होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस भर्ती की फिजिकल टेस्ट के दिन किसी महिला उम्मीदवार को मासिक धर्म या अन्य संबंधित स्वास्थ्य समस्या होती है, तो उसे परीक्षा देने का दूसरा मौका दिया जाएगा। ऐसी उम्मीदवारों को 4 से 5 दिनों का अतिरिक्त समय देकर उसी भर्ती प्रक्रिया में दूसरी तारीख उपलब्ध कराई जाएगी।

कदम के मुताबिक, इस विशेष प्रावधान को मौजूदा पुलिस भर्ती के विज्ञापन में ही शामिल करने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया गया है। साथ ही राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) के साथ भी इस विषय पर सकारात्मक और विस्तृत चर्चा हुई है। सरकार उम्मीदवारों की समस्याओं को समझते हुए उनके लिए अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मासिक धर्म महिलाओं की एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है। इस दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं और हर महिला को होने वाली परेशानी अलग-अलग हो सकती है। ऐसे में यदि फिजिकल टेस्ट के दिन किसी उम्मीदवार को तेज दर्द या असहजता होती है, तो उसका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। सरकार के इस प्रस्तावित फैसले से ऐसी स्थिति में उम्मीदवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

युवतियों ने फैसले का किया स्वागत

पुलिस की वर्दी पहनने का सपना पूरा करने के लिए युवतियां कई महीनों तक कड़ा अभ्यास करती हैं। लेकिन ऐन परीक्षा के दिन मासिक धर्म के कारण होने वाली शारीरिक तकलीफ से उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिरने का डर रहता है। सरकार के इस फैसले से प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया के कारण किसी भी युवती का अवसर नहीं छूटेगा।

राज्यभर में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवतियों ने इस पहल का स्वागत किया है। हालांकि, इस व्यवस्था को लागू करने के लिए मेडिकल जांच के मानदंड क्या होंगे, उम्मीदवारों को कितने दिनों की अतिरिक्त मोहलत मिलेगी और गृह विभाग की ओर से आधिकारिक नियमावली कब जारी होगी, इन सवालों के जवाब का इंतजार है।