logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

पेंच कार हादसे पर सियासी घमासान, विधायक परिणय फुके ने कांग्रेस के आरोपों को किया खारिज; बोले- दुर्घटनाग्रस्त कार में नहीं था बेट


नागपुर: मध्य प्रदेश के सिवनी स्थित पेंच अभयारण्य में हुए भीषण कार हादसे को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। हादसे में एक युवक की मौत और अन्य लोगों के घायल होने के बाद महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भाजपा विधायक परिणय फुके पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब विधायक परिणय फुके ने कांग्रेस के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका बेटा दुर्घटनाग्रस्त कार में नहीं, बल्कि पीछे चल रही दूसरी गाड़ी में सवार था।

कांग्रेस ने विधायक के बेटे पर लगाए थे आरोप

जानकारी के मुताबिक, 4 नवंबर को पेंच अभयारण्य क्षेत्र में दो गाड़ियों के आवागमन के दौरान एक कार भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में जिदान अली नामक युवक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए। घायलों का उपचार जारी है।

इस घटना के बाद महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने विधायक परिणय फुके पर गंभीर सवाल उठाए थे। कांग्रेस का दावा था कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी विधायक का बेटा चला रहा था और गाड़ी में सवार युवक-युवतियां नशे की हालत में थे। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

कांग्रेस के आरोप राजनीति से प्रेरित 

कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक परिणय फुके ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। फुके के अनुसार, पेंच अभयारण्य से रात के समय दो गाड़ियां वापस लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क पर अंधेरा होने के कारण एक गाड़ी के चालक को स्पीड ब्रेकर दिखाई नहीं दिया, जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विधायक ने बताया कि दोनों गाड़ियों के चालक अलग-अलग थे। उनका बेटा पीछे चल रही दूसरी गाड़ी में सवार था और दुर्घटनाग्रस्त कार में मौजूद नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में अन्य यात्रियों ने सीट बेल्ट पहन रखी थी, जबकि मृतक जिदान अली ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। इसी वजह से टक्कर के दौरान उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

गृह राज्यमंत्री पंकज भोयार ने भी दिया बयान

वहीं, इस पूरे विवाद पर महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री पंकज भोयार ने कांग्रेस पर हादसे को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की पूरी जांच कराने की बात कही है।