logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब ई-रिक्शा निर्माण के भी तय होंगे सुरक्षा मानक, ई-रिक्शा के लिए भारत NCAP जैसी व्यवस्था की तैयारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: भाजपा में प्रभाग की बादशाहत' पर संग्राम! नगरसेवक नगरसेविका के पती ने लगाये पेवर्स को लेकर बवाल


चंद्रपुर: भाजपा के दो गुटों के बीच राजनीतिक खींचतान जारी है। इसी बीच दूसरे के वार्ड में जाकर विकास कार्य कराने को लेकर भाजपा के ही पार्षदों के बीच विवाद होने की चर्चा महानगरपालिका के राजनीतिक गलियारों में जोरों पर है। तुकूम स्थित विवेक नगर वार्ड के पंडित दीनदयाल (ढोबर) स्कूल में 10 लाख रुपये की लागत से किए गए पेवर ब्लॉक के काम को लेकर यह विवाद सामने आया है। खास बात यह है कि यह काम पड़ोसी वार्ड की महिला पार्षद के पति के माध्यम से कराए जाने की बात सामने आने के बाद एक भाजपा पार्षद नाराज हो गए। मामला एक-दूसरे से जवाब-तलब करने तक पहुंच गया।

तुकूम क्षेत्र के विवेक नगर वार्ड स्थित पंडित दीनदयाल (ढोबर) स्कूल में पेवर ब्लॉक लगाने का काम किया गया। शुरुआत में इस बात को लेकर वार्ड के चारों पार्षदों में असमंजस था कि आखिर यह काम किसने कराया है। सभी को लग रहा था कि उनके ही वार्ड के किसी अन्य पार्षद ने यह काम कराया होगा। लेकिन जब पता चला कि इस काम के पीछे पड़ोसी वार्ड की महिला पार्षद के पति की भूमिका है, तो राजनीतिक माहौल गरमा गया।

हमारे वार्ड में दखलअंदाजी क्यों?

अपने वार्ड में दूसरे वार्ड की पार्षद के पति द्वारा हस्तक्षेप किए जाने की जानकारी मिलते ही भाजपा के एक पार्षद ने संबंधित पार्षद से जवाब मांगा। 'आप हमारे वार्ड में दखलअंदाजी क्यों कर रहे हैं?' ऐसा सीधा सवाल पूछे जाने से दोनों के बीच तीखी बहस होने की चर्चा है। स्कूल में पेवर ब्लॉक लगाने के काम से शुरू हुआ यह विवाद अब वार्ड की सीमा से आगे बढ़कर पार्टी के अंदर प्रतिष्ठा का मुद्दा बन गया है।

चुनाव के दिन भी हुआ जमकर हंगामा!

विधान परिषद चुनाव के दिन भाजपा के बूथ पर भी इस विवाद की गूंज सुनाई देने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। विकास कार्यों के श्रेय को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब महानगरपालिका में भाजपा की अंदरूनी राजनीति का चर्चा का विषय बन गया है। इस पूरे घटनाक्रम से एक सवाल खड़ा हो रहा है कि दूसरे के वार्ड में विकास कार्य कराना सामाजिक पहल है या राजनीतिक दखलअंदाजी?