logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

रोहित पवार विरोधी पक्षनेता बनने की होड़ में कर रहे बयानबाजी: आशीष जायसवाल का तंज, आरटीओ वसूली मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा


नागपुर:  महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों विपक्ष के भीतर नेता प्रतिपक्ष का पद हासिल करने को लेकर खींचतान तेज हो गई है। इसी बीच राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने विधायक रोहित पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष में अपनी श्रेष्ठता साबित करने और नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए रोहित पवार लोगों का ध्यान खींचने वाले बयान दे रहे हैं। मंगलवार को नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान जायसवाल ने महायुति के भीतर समन्वय, 'ऑपरेशन टाइगर', आरटीओ वसूली प्रकरण और सांसद संजय राऊत की बयानबाजी सहित कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।


विपक्ष में नेता प्रतिपक्ष बनने की होड़

रोहित पवार की हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस और आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आशीष जायसवाल ने कहा कि विपक्ष में अपनी राजनीतिक जगह बनाने के लिए विजय वडेट्टीवार, जयंत पाटील, जितेंद्र आव्हाड और रोहित पवार के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है। सभी नेता यह साबित करने में जुटे हैं कि उनमें से कौन बेहतर है। रोहित पवार भी नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। जायसवाल ने कहा कि रोहित पवार को उनकी शुभकामनाएं हैं।


'ऑपरेशन टाइगर' पर भी दिया बयान

'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर चल रही चर्चाओं पर जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के काम करना चाहता है और अपना राजनीतिक भविष्य सुरक्षित करना चाहता है। उन्होंने विपक्षी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि विपक्ष के नेतृत्व में ताकत नहीं होगी, तो भविष्य में भी इतिहास की पुनरावृत्ति होती रहेगी।


संजय राऊत पर कसा तंज

सांसद संजय राऊत द्वारा मुख्यमंत्री पर लगाए गए आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर जायसवाल ने व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ''कभी-कभी मुझे लगता है कि अगर संजय राऊत नहीं होते तो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का क्या होता? मीडिया को अपनी सैलरी में से कुछ पैसे राऊत को देने चाहिए, क्योंकि वे रोज कुछ न कुछ बयान देकर मीडिया को खबरों का मसाला देते रहते हैं।''


महायुति में समन्वय को लेकर कही यह बात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मुलाकात पर बोलते हुए जायसवाल ने महायुति की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिवसेना में रहते हुए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रति उनके मन में पूरा सम्मान है। विकसित भारत 2047 और विकसित महाराष्ट्र 2047 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए महायुति एकजुट होकर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि शिवसेना और भाजपा के बीच यह राजनीतिक संबंध आगे भी कायम रहना चाहिए। दो राजनीतिक दल साथ काम करते हैं तो उनके बीच थोड़ी प्रतिस्पर्धा होना स्वाभाविक है, लेकिन यह प्रतिस्पर्धा असहज करने वाली नहीं, बल्कि काम में तेजी लाने वाली स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए।


आरटीओ वसूली प्रकरण में सख्त कार्रवाई का भरोसा

कान्हान-कान्द्री क्षेत्र में ट्रक चालकों से आरटीओ अधिकारियों द्वारा कथित अवैध वसूली किए जाने के मामले पर जायसवाल ने महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने ट्रक चालकों की शिकायतों को पूरी तरह सही बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, परिवहन मंत्री और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ निश्चित रूप से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


बालासाहेब ठाकरे को याद कर भावुक हुए जायसवाल

शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की 17 नवंबर को पुण्यतिथि के अवसर पर जायसवाल ने उनसे जुड़ी पुरानी यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में बालासाहेब के निधन के समय वे 15 से 18 नवंबर तक चार दिनों तक मातोश्री में मौजूद रहे थे।

उन्होंने एक भावुक प्रसंग साझा करते हुए बताया कि 23 नवंबर 1996 को बालासाहेब रामटेक आए थे और ठीक 16 साल बाद 23 नवंबर 2012 को उनकी अस्थियों का विसर्जन भी रामटेक में ही हुआ। यह उनके लिए बेहद भावनात्मक क्षण था।

जायसवाल ने बताया कि एक बार बालासाहेब ने खुद फोन कर मजाकिया अंदाज में पूछा था, ''मुझे पहचानते हो या नहीं?'' यह प्रसंग आज भी उनकी यादों में ताजा है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि अगर शिवसेना और बालासाहेब ठाकरे नहीं होते, तो आज आशीष जायसवाल भी नहीं होते।