logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

आंदोलन के लिए नागपुर ही क्यों? प्रकाश राज का दोटूक जवाब- नागपुर भारत में है, पाकिस्तान में नहीं!


नागपुर: मेटा को लेकर देश में राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। विपक्ष सोशल मीडिया पर आवाज दबाने का आरोप लगा रहा है, जिसका समर्थन अभिनेता प्रकाश राज ने भी किया है। गुरुवार को कॉक्रोच जनता पार्टी के संविधान बचाओ आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रकाश राज नागपुर पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पाबंदियां लगाई जा रही हैं और लोगों की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने पीस बॉन्ड को शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने का बहाना बताया। वहीं आंदोलन के लिए नागपुर चुने जाने के सवाल पर कहा कि, नागपुर भारत में है, पाकिस्तान में नहीं!"

प्रकाश राज ने कहा, "आज संविधान दिवस है, इसलिए यह देश के लिए खुशी और उत्सव का दिन है। आज पूरे देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने की आवाज उठाई जा रही है। इसी उद्देश्य से संविधान बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संविधान ने हमें जो अधिकार दिए हैं, उन्हें सुरक्षित रखने के लिए हम काम कर रहे हैं।"

युवाओं को डरा रही सरकार 
सीजेपी नेता सौरभ दास के भारत से बाहर जाने नहीं देने के पर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए प्रकाश राज ने कहा, "आजकल कई लोगों को रोका जा रहा है। विमान में चढ़कर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। ध्रुव राठी को भी नींद से उठाकर ले जाया गया। तिरंगा फहराने तक से रोका जा रहा है। सरकार युवाओं से डर रही है।" उन्होंने आगे कहा, "देश में आज कई मुद्दों पर आवाज उठाई जा रही है, लेकिन उन आवाजों को दबाने की कोशिश हो रही है। हालांकि, आवाज दबाने से वह और बुलंद होगी।"


आवाज दबाने का हो रहा प्रयास 
मेटा को लेकर मोदी सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों का प्रकाश राज ने समर्थन किया। अभिनेता ने कहा, "सोशल मीडिया पर भी पाबंदियां लगाई जा रही हैं। आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पीस बॉन्ड एक बहाना है, जिसके जरिए शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने की कोशिश हो रही है। यह संघर्ष जारी रहेगा। दो दिन छुट्टी लेकर फिर आएंगे और अपनी आवाज उठाएंगे। आज का युवा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर सवाल कर रहा है।"