logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur Winter Session 2026: विधान भवन से रविभवन तक हाईटेक सुरक्षा; SRPF, कमांडो, पुलिस और BDDS के 8,269 जवान सुरक्षा में तैनात


नागपुर: नागपुर में शीतकालीन अधिवेशन को लेकर सुरक्षा का मेगा प्लान तैयार हो गया है। अधिवेशन के दौरान उपराजधानी में 8 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों और होमगार्ड  तैनात रहेगे। पांच SRPF कंपनियों के साथ कमांडो और विशेष पुलिस दस्ते भी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। विधान भवन से लेकर रविभवन और मोर्चों के स्थानों तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा।

पॉइंट: 

  • शीतकालीन अधिवेशन के लिए नागपुर में 8,269 जवानों का सुरक्षा बंदोबस्त!
  • पांच SRPF कंपनियां तैनात, शहर के 2,319 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी संभालेंगे मोर्चा!
  •  विधान भवन से रविभवन तक हाईटेक सुरक्षा, कमांडो और BDDS की 20 टीमें रहेंगी तैनात!

शीतकालीन अधिवेशन के दौरान मंत्रियों, विधायकों और वीआईपी नेताओं की सुरक्षा के साथ ही मोर्चों और आंदोलनों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। इसके लिए बाहरी जिलों से 5 हजार 950 अधिकारी-कर्मचारियों और होमगार्ड की मांग की गई है। वहीं नागपुर शहर के 2 हजार 319 पुलिसकर्मी भी बंदोबस्त में तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाया जाएगा और पुलिसकर्मी व्हाट्सऐप सहित आधुनिक संचार माध्यमों से एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगे।