logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

Delimitation Bill: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी एनसीपी, शरद पवार से मिलने के बाद जीतेन्द्र आव्हाड की घोषणा


मुंबई: डिलिमिटेशन यानी परिसीमन विधेयक को लेकर देश की राजनीति में बहस तेज हो गई है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की भूमिका को लेकर पार्टी नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। सांसद सुप्रिया सुळे के बाद अब विधायक जितेंद्र आव्हाड ने भी विधेयक को समर्थन देने के संकेत दिए हैं। आव्हाड ने कहा कि शरद पवार पहले ही परिसीमन को संवैधानिक प्रक्रिया बताते हुए इसे अनिवार्य बता चुके हैं। हालांकि, सांसद अमोल कोल्हे ने स्पष्ट किया है कि पार्टी ने अभी समर्थन को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है और विधेयक का मसौदा मिलने के बाद सभी सांसद मिलकर इस पर चर्चा करेंगे।

शरद पवार से अस्पताल में मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि उनकी इस विषय पर पहले भी पवार से चर्चा हुई थी। उस समय परिसीमन का मुद्दा सामने नहीं था, लेकिन पवार ने इसे संवैधानिक प्रक्रिया बताते हुए कहा था कि इसका कोई विकल्प नहीं है और नेताओं को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों को मजबूत करना सीखना चाहिए। आव्हाड ने कहा कि शरद पवार उनके लिए दैवत समान हैं और उनकी भूमिका ही उनकी भूमिका होगी। उन्होंने यह भी बताया कि सुप्रिया सुळे ने आठ सांसदों के साथ निर्णय लिया है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राऊत की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए आव्हाड ने कहा कि वह 1986 से शरद पवार के साथ हैं और उनके लिए पवार का निर्णय अंतिम है।

नताशा आव्हाड ने जताया विरोध
एक ओर जितेंद्र आव्हाड परिसीमन के समर्थन के संकेत दे रहे हैं, वहीं उनकी बेटी नताशा आव्हाड ने इसका विरोध किया है। उन्होंने परिसीमन विधेयक को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे को परिसीमन से जोड़ना गलत, भ्रामक और राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ही महिला आरक्षण विधेयक पारित हो चुका था और भाजपा के पास आगामी चुनावों में इसे लागू करने का अवसर था।

पृथ्वीराज चव्हाण ने भी किया परिसीमन का समर्थन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भी परिसीमन का विरोध नहीं करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि विधेयक की वास्तविक शर्तों को देखे बिना अंतिम रुख तय नहीं किया जा सकता। परिसीमन होना चाहिए, लेकिन राज्यों के बीच लोकसभा सीटों के अनुपात में बदलाव नहीं होना चाहिए, ताकि किसी राज्य के साथ अन्याय न हो। साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण लागू करने के नाम पर परिसीमन किए जाने के सरकार के दावे को भ्रामक बताते हुए केंद्र सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

अमोल कोल्हे बोले- अभी अंतिम निर्णय नहीं
वहीं, सांसद अमोल कोल्हे ने स्पष्ट किया कि परिसीमन विधेयक को समर्थन देने का अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। उनके मुताबिक, संभव है कि जितेंद्र आव्हाड ने मीडिया में सामने आई विधेयक की दो-तीन जानकारियों के आधार पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी हो, लेकिन जब तक विधेयक का पूरा मसौदा सामने नहीं आता, तब तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया जा सकता। ड्राफ्ट मिलने के बाद सभी सांसद एक साथ बैठकर चर्चा करेंगे और उसके बाद पार्टी अपना रुख स्पष्ट करेगी।