logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: शांतिनगर स्कूल भूमि को लेकर मनपा की आमसभा में विवाद, सत्तापक्ष द्वारा बिना चर्चा प्रस्ताव मंजूर करने पर कांग्रेस ने जताया विरोध


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका ने शांतिनगर स्थित स्कूल की जमीन महाराष्ट्र पुलिस को महज एक रुपये की कीमत पर देने का निर्णय लिया है। मनपा के इस प्रस्ताव का कांग्रेस ने विरोध किया। शुक्रवार को हुई आम सभा में विपक्ष ने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष स्कूलों को बंद करने की दिशा में काम कर रहा है और मुफ्त में जमीनों को बांटा जा रहा है। वहीं, सत्तापक्ष ने विपक्ष के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

नागपुर महानगरपालिका ने शांतिनगर सहित तीन स्कूलों की इमारतें पुलिस को देने का निर्णय लिया है। इसके तहत मनपा एक रुपये प्रति वर्गफुट की दर से जमीन उपलब्ध कराएगी। शुक्रवार को आम सभा में इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखा गया, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध करते हुए सत्तापक्ष पर स्कूलों को बंद कराने और मनपा की जमीनें मुफ्त में बांटने का आरोप लगाया।

कांग्रेस पार्षदों ने प्रस्ताव पर सदन में चर्चा कराने की मांग की, लेकिन सत्तापक्ष ने बिना चर्चा के ही इसे मंजूरी दे दी। इस पर कांग्रेस पार्षदों ने सदन में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। जवाब में भाजपा पार्षदों ने भी नारेबाजी की। इसी दौरान सत्तापक्ष के नेता बाल्या बोरकर और कांग्रेस पार्षद अभिजीत झा के बीच नोकझोंक हुई। कांग्रेस ने बहुमत के आधार पर एकतरफा फैसला लेने का आरोप लगाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

कांग्रेस को कुछ नहीं पता
हालांकि, कांग्रेस के आरोपों को सत्तापक्ष ने सिरे से खारिज कर दिया। महापौर नीता ठाकरे ने कहा कि, जमीन पहले ही पुलिस के पास थी, अब बस केवल उसे रेगुलर किया जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने यह भी का कि, सरकार की सरकार को ही सौंपी जा रही है।