'कमीशन दो, फाइल पास कराओ'... डाकू बनकर मनपा की आम सभा में पहुंचे कांग्रेस पार्षद शैलेश पांडे, अधिकारीयों पर लगाए बड़े आरोप
नागपुर: नागपुर मनपा की आम सभा में कांग्रेस पार्षद शैलेश पांडे ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अनोखे अंदाज में विरोध जताया। मनपा अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और पैसे लेकर ठेकेदारों को काम देने का आरोप लगाते हुए वे डाकू के वेश में आम सभा में पहुंचे। उनके इस अनोखे विरोध ने सदन में सबका ध्यान खींचा।
नागपुर मनपा की आम सभा में कांग्रेस पार्षद शैलेश पांडे डाकू के वेश में पहुंचे और अपने अनोखे प्रदर्शन से मनपा प्रशासन पर निशाना साधा। पांडे ने अधिकारियों पर फाइलें मंजूर करने के लिए ठेकेदारों से कमीशन लेने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया।
कांग्रेस पहले से ही मनपा में भाजपा नेताओं को प्राथमिकता देने और अन्य लोगों की फाइलें लंबित रखने का मुद्दा उठा रही है। इसी विरोध को प्रतीकात्मक रूप देते हुए पांडे ने डाकू का वेश धारण किया। इस दौरान उनके साथ अन्य कांग्रेस पार्षद भी मौजूद रहे।
admin
News Admin