logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

Wardha: पानी के लिए ग्रामीणों का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन


वर्धा: जिले के सेवाग्राम सर्कल के करीब 10 से 12 गांवों में पानी की समस्या गंभीर हो गई है। खेती के साथ पशुओं के पीने के पानी का संकट भी खड़ा हो गया है। इससे परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय स्थित पालकमंत्री कार्यालय पहुंचकर पानी उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद प्रशासन की ओर से जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया है।

सेवाग्राम सर्कल के करंजी काजी, मदनी, तरोडा, सावली, येरणगांव, बोरगांव, माणगांव, बोथडा, करंजी भोगे, नागापुर और पवनी समेत करीब 10 से 12 गांवों में जलसंकट बना हुआ है। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखते हुए तत्काल पानी उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान किसान और पशुपालक पवन घाटे ने भी पानी की समस्या से होने वाली परेशानियों को सामने रखा।

ग्रामीणों की शिकायतों पर पालकमंत्री कार्यालय के विशेष कार्यकारी अधिकारी सुरेश बगळे और नागरिक समन्वयक नीलेश किटे ने उनसे बातचीत की। साथ ही जिलाधिकारी वानमती सी. से चर्चा कराई गई। भाजपा किसान सेल के जिलाध्यक्ष माधव वानखेडे ने बताया कि इस मुद्दे पर पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर से भी चर्चा की गई है।

फिलहाल प्रशासन ने जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। ऐसे में अब ग्रामीणों और पशुपालकों को राहत देने के लिए प्रशासन कब तक ठोस कदम उठाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।