logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: भोयर दंपत्ति के पास 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, शपथ पत्र में वित्तीय जानकारी का उल्लेख


अमरावती: अमरावती विभागीय शिक्षक चुनाव क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे चंद्रशेखर उर्फ शेखर भोयर के परिवार की संपत्ति का ब्यौरा सामने आया है। नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए शपथ पत्र में भोयर और उनकी पत्नी की चल-अचल संपत्ति, देनदारी, आय, आभूषण, शैक्षणिक योग्यता और अन्य वित्तीय जानकारी का उल्लेख किया गया है।

शपथ पत्र के मुताबिक, शेखर भोयर के नाम पर कुल 2 करोड़ 37 लाख 69 हजार 363 रुपये की चल और अचल संपत्ति है। इसमें 43 लाख 19 हजार 363 रुपये की चल संपत्ति और 1 करोड़ 94 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। भोयर के नाम पर 19 लाख 10 हजार रुपये की देयता भी दर्ज है। वहीं, उनकी पत्नी के नाम पर कुल 2 करोड़ 65 लाख 61 हजार 802 रुपये की संपत्ति घोषित की गई है। इसमें 96 लाख 11 हजार 802 रुपये की चल संपत्ति और 1 करोड़ 69 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। इस तरह भोयर दंपत्ति के नाम पर घोषित कुल संपत्ति 5 करोड़ 3 लाख 31 हजार 165 रुपये है। 

आंकड़ों के मुताबिक, पति की तुलना में पत्नी के नाम पर करीब 27 लाख 92 हजार रुपये अधिक संपत्ति घोषित की गई है। इसके अलावा, शपथ पत्र में दो आश्रितों के नाम पर भी अचल संपत्ति दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। चुनाव की पृष्ठभूमि में दाखिल किए गए इस शपथ पत्र से भोयर परिवार की आर्थिक स्थिति और संपत्ति का पूरा ब्यौरा सामने आया है।