MLC Election 2026: नागपुर स्नातक निर्वाचन चुनाव को लेकर बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बैठक में होंगे शामिल
नागपुर: नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में जीत हासिल करने की रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा के लिए आज नागपुर में बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सहित पार्टी के सभी विधायक और प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।
नागपुर के कोराडी स्थित नैवेद्यम हॉल में दोपहर 3 बजे के बाद बीजेपी की इस महत्वपूर्ण बैठक की शुरुआत होगी। नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पांच लोकसभा क्षेत्रों में फैला हुआ है। ऐसे में बैठक के दौरान प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के हिसाब से चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही चुनाव में जीत हासिल करने के लिए आवश्यक रणनीति, संगठन की भूमिका और तैयारियों को लेकर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, बीजेपी के सभी विधायक और प्रमुख पदाधिकारी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। अब इस बैठक में चुनाव को लेकर क्या रणनीति तय होती है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।
admin
News Admin