Bhandara: पत्नी को बचाने के लिए पति ने नहर में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातम
भंडारा: पत्नी को डूबता देख उसे बचाने के लिए पति ने नहर में छलांग लगा दी। लेकिन दुर्भाग्यवश इस दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी दोनों की डूबने से मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना भंडारा जिले के पवनी तहसील के कोरंभी गांव में हुई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, नागपुर में रहने वाले स्वप्निल बनकर और उनकी पत्नी प्रज्ञा बनकर अपने पैतृक गांव कोरंभी आए हुए थे। खेत से लौटते समय प्रज्ञा नहर की सीढ़ियों पर पैर धोने के लिए गईं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरीं।
पत्नी को पानी में डूबता देख स्वप्निल ने उन्हें बचाने के लिए तुरंत नहर में छलांग लगा दी। हालांकि, पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण दोनों खुद को संभाल नहीं सके और डूबने से उनकी मौत हो गई। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही कोरंभी गांव में मातम छा गया। पत्नी को बचाने की कोशिश में पति की भी जान चले जाने से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
admin
News Admin