logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: "सरनाईक से पैसे लेकर उबाठा को वोट दो", नितिन देशमुख का विवादित बयान


अकोला: अमरावती विभाग के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। उबाठा सांसद नितिन देशमुख ने महायुति उम्मीदवार किरण सरनाईक पर शिक्षकों को बदनाम करने का आरोप लगाया है। देशमुख ने दावा किया कि पिछले चुनाव में प्रताप सरनाईक ने महिला शिक्षिका को साड़ी और शिक्षकों को पैसे बांटे थे।

इसी मुद्दे पर सांसद नितिन देशमुख ने विवादित बयान देते हुए कहा कि शिक्षक सरनाईक से पैसे लें और वोट उबाठा के उम्मीदवार को दें। उनके इस बयान के बाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चुनावी राजनीति में नया विवाद खड़ा होने की संभावना है।

देशमुख के इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो सकती है। हालांकि, शिक्षकों को पैसे और साड़ी बांटने से संबंधित आरोप फिलहाल नितिन देशमुख के दावे हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।