logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस


नागपुर: महाराष्ट्र विधान परिषद् की नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने घोषणा पत्र जारी किया। युवाओं को केंद्र में रखते हुए भाजपा ने यह घोषणा पत्र जारी किया।

नागपुर शहर के एक पांच सितारा होटल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ने विधान परिषद की नागपुर संभाग स्नातक सीट के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी समेत महायुति के कई विधायक, नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा ने अपने घोषणापत्र में युवाओं पर विशेष फोकस किया है। रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने से लेकर नई तकनीकों के जरिए युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने तक, कई मुद्दों को इसमें शामिल किया गया है। घोषणापत्र जारी करते हुए राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विश्वास जताया कि पूर्व विदर्भ के स्नातक मतदाता भाजपा की घोषणाओं पर भरोसा जताएंगे और चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएंगे।