logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य?


नागपुर: महाराष्ट्र में विधान परिषद की पांच सीटों के लिए मतदान के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर विभागीय स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया दी। फडणवीस ने मनोज जरांगे पाटील की ओर से सामने लाई गई ऑडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच कराने का आश्वासन दिया। वहीं, पुणे में भाजपा द्वारा कथित तौर पर 'स्पाय पेन' के इस्तेमाल के आरोपों पर उन्होंने सांसद सुप्रिया सुले पर तंज कसा।

मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मनोज जरांगे पाटील से जुड़ी ऑडियो क्लिप और उसमें कथित तौर पर हुई बातचीत की पूरी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि शिवसेना (शिंदे गुट) के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था। इस दौरान उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि ऑडियो क्लिप की सत्यता की जांच की जाएगी और जांच के जरिए सच्चाई सामने लाई जाएगी।

फडणवीस ने सवाल उठाया कि करीब ढाई साल बाद यह बातचीत अब सामने आने के पीछे क्या उद्देश्य है और इसके जरिए किसे निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मनोज जरांगे, शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल और भाजपा की ओर से भी इस मामले में जांच की मांग की गई है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि फॉरेंसिक जांच के बाद ही इस मामले की वास्तविकता सामने आएगी। हालांकि, 500 करोड़ रुपये के आरोपों को लेकर भाजपा की कथित बदनामी के सवाल पर उन्होंने विस्तार से टिप्पणी करने से परहेज किया।

'सुप्रिया ताई मुझे स्पाय पेन भेज दें'

पुणे में विधान परिषद चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से मतदाताओं को पैसे बांटने के लिए कथित तौर पर 'स्पाय पेन' का इस्तेमाल किए जाने के आरोपों पर भी मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी। फडणवीस ने तंज कसते हुए कहा, "स्पाय पेन क्या होता है और वह कैसा दिखता है, यह सुप्रिया ताई मुझे जरूर भेज दें। इससे मुझे समझने में आसानी होगी कि स्पाय पेन क्या है और वास्तव में क्या चल रहा है।" 

मतदान को लेकर दिखा उत्साह, फडणवीस ने की अपील

विधान परिषद चुनाव में मतदान के माहौल पर संतोष जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने मतदान के प्रति लोगों की भागीदारी की तुलना आम चुनावों के उत्साह से की। फडणवीस ने कहा कि विधान परिषद वरिष्ठों का सदन है। इसलिए सभी स्नातक और शिक्षक मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करना चाहिए। उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील भी की।

नागपुर स्नातक सीट से जुड़ी पुरानी यादें कीं साझा

नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस सीट से जुड़ी अपनी पुरानी यादें भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि लगभग 57 साल पहले यह सीट गंवाने का उन्हें मलाल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे, जिससे यह सीट उनके लिए विशेष महत्व रखती है फडणवीस ने कहा कि इस बार चुनाव को लेकर सकारात्मक माहौल दिखाई दे रहा है और उन्हें सही नतीजे की उम्मीद है।