Chandrapur News: विधायक बच्चू कडू को आवाज के सैंपल के लिए पुलिस का नोटिस
चंद्रपुर: स्थानीय भूमिपुत्रों की मांगों को लेकर निकाले गए बिना अनुमति के ‘त्रिशूल आंदोलन’ के दौरान पुलिस प्रशासन और तहसीलदार के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान देने के मामले में पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक बच्चू कडू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले में घुग्घुस पुलिस थाने में अपराध दर्ज होने के बाद अब चंद्रपूर जिल्हे के घुगुस पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए विधायक बच्चू कडू को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया है।
पुलिस ने उन्हें आवाज के नमूने देने के लिए उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से चंद्रपुर के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।मिली
जानकारी के अनुसार, गत 18 अक्टूबर को वेकोलि प्रशासन के खिलाफ विधायक बच्चू कडू, चंद्रपुर-वणी-आर्णी लोकसभा क्षेत्र के संगठन प्रमुख मुकेश जीवतोडे सहित छह लोगों के खिलाफ बिना अनुमति पैदल मार्च निकालने और आंदोलन करने के मामले में घुग्घुस पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के तहत विधायक बच्चू कडू से पूछताछ करने और उनके भाषण के आवाज के नमूने लेने की आवश्यकता बताई गई है। इसी के चलते विधायक बच्चू कडू और मुकेश जीवतोडे को आगामी 26 अक्टूबर को सुबह 10 बजे घुग्घुस पुलिस थाने में स्वयं उपस्थित होकर जांच में सहयोग करने के निर्देश नोटिस में दिए गए हैं।
चार कार्यकर्ताओं को भी थाने में होना होगा पेश
इस आंदोलन से जुड़े मामले में घुग्घुस पुलिस ने अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की है। पुलिस ने रोशन हरबड़े, अमोल मांढरे, नथ्थू नवले और सतीश बीडकर को भी पुलिस थाने में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
माफीनामा नहीं देने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी
विधायक बच्चू कडू के कथित आपत्तिजनक बयान से पुलिस परिवारों की भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए ‘महाराष्ट्र पुलिस बॉयज संगठन’ ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने मांग की है कि विधायक बच्चू कडू अपने अपमानजनक बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। चंद्रपुर जिला अध्यक्ष परमेश्वर चव्हाण ने पुलिस अधीक्षक को कहा कि यदि विधायक बच्चू कडू ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो संगठन की ओर से उनके घर के सामने तीव्र आंदोलन किया जाएगा।
admin
News Admin