MLC Election 2026: 64.76 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला वोट, 2020 के मुकाबले 0.38 प्रतिशत की बढ़ोतरी; 27 अक्टूबर को घोषित होंगे चुनावी नतीजे
नागपुर: महाराष्ट्र विधान परिषद की नागपुर स्नातक सीट पर मतदान का आंकड़ा सामने आ गया है। चुनाव में 64.76 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2020 के मुकाबले इस बार 0.38 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अब 27अक्तूबर को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे।
महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों पर मतदान समाप्त हो गया। जिन सीटों पर मतदान हुआ उसमें नागपुर संभाग की स्नातक और अमरावती संभाग की शिक्षक सीट भी शामिल थी। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चलता रहा। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नागपुर विभाग में आठ घंटों में 64.76 प्रतिशत मतदान हुआ। नागपुर संभाग में इस बार कुल 2,55,603 मतदाता थे, जारी आंकड़ों के अनुसार, करीब 165, 527 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिले वार आंकड़ों की बात करें तो,
- नागपुर में 60.33 प्रतिशत
- भंडारा में 67.07 प्रतिशत
- गोंदिया 71.53 प्रतिशत
- वर्धा 68.37 प्रतिशत
- चंद्रपुर 72.56 प्रतिशत और
- गढ़चिरौली में 72.95 प्रतिशत हुआ है।
नागपुर में 60.33 प्रतिशत मतदान
पूरे संभाग में सबसे ज्यादा 144,496 मतदाता अकेले नागपुर जिले में पंजीकृत थे। आयोग अनुसार, नागपुर में इस बार करीब 60.33 प्रतिशत लोगों ने वोट किया। जिसका आंकड़ा 87,150 हैं। अगर मत प्रतिशत की बात करें तो 2020 के मुकाबले इस बार उपराजधानी नागपुर में आधा प्रतिशत कम मतदान हुआ है। नागपुर सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के सुधाकर कोहले एवं कांग्रेस के अभिजीत बंजारी के बीच है। वहीं 27 अक्टूबर को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे।
admin
News Admin