logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

मतपत्र की साइज़ पर सुधीर मुनगंटीवार ने उठाया सवाल, कहा- मतपेटी में डालते समय फटने का डर; वोट अवैध घोषित न करने की मांग


चंद्रपुर: विधान परिषद के नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के दौरान मतदान व्यवस्था को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने मतपत्र के आकार और मतपेटी के छोटे छेद को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि मतपेटी में डालते समय यदि मतपत्र फट जाता है, तो उसे किसी भी परिस्थिति में अवैध घोषित नहीं किया जाना चाहिए। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी नितेश कराले ने चंद्रपुर जिले के भिसी मतदान केंद्र पर अपने अधिकृत प्रतिनिधि को रोके जाने का आरोप लगाया है।

मतपत्र फटने की आशंका, चुनाव आयोग के नियोजन पर सवाल
चंद्रपुर शहर के एफईएस कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद सुधीर मुनगंटीवार ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि चुनाव मैदान में 38 प्रत्याशी होने के कारण मतपत्र का आकार काफी बड़ा हो गया है। ऐसे में मतपत्र को मोड़कर मतपेटी के छोटे छेद से अंदर डालने में मतदाताओं को परेशानी हो रही है।

मुनगंटीवार के मुताबिक, मतपत्र की कई तहें बनाने के कारण उसे मतपेटी में डालना मुश्किल हो सकता है। इस दौरान मतपत्र फटने की आशंका भी बनी हुई है। उन्होंने चुनाव अधिकारियों से अपील की कि ऐसी तकनीकी समस्या के कारण किसी मतदाता का वोट अवैध नहीं होना चाहिए।

पिछली बार 11 हजार वोट अवैध होने का दावा
सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि पिछले चुनाव में करीब 11 हजार मत अवैध घोषित किए गए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब चुनाव में बड़ी संख्या में प्रत्याशी मैदान में हैं, तो मतपत्र के आकार और मतपेटी की व्यवस्था को लेकर पहले से पर्याप्त तैयारी क्यों नहीं की गई?

उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मतदान के दौरान अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुनगंटीवार ने इस संबंध में चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर अपनी मांग रखने की बात भी कही। उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया में ऐसी खामियां लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति मतदाताओं के विश्वास को प्रभावित कर सकती हैं।

मतदान को बताया लोकतंत्र का पवित्र कर्तव्य
मतदान के महत्व पर जोर देते हुए मुनगंटीवार ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक कर्तव्य है। उन्होंने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की और भाजपा के विकास कार्यों के समर्थन में वोट देने का आग्रह किया।

चंद्रपुर जिले में दोपहर 2 बजे तक 23.02 प्रतिशत मतदान

नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए चंद्रपुर जिले में कुल 58 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 32,262 पंजीकृत पदवीधर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, मतदान के शुरुआती दो घंटों यानी सुबह 8 से दोपहर दो बजे के बीच चंद्रपुर जिले में २३ . 02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।